सीटू नेता और माकपा सदस्य बबलू बाउरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन..

सिंदरी(SINDRI): सीटू से संबद्ध ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी के संयुक्त सचिव और माकपा सिंदरी शाखा के सदस्य, बबलू बाउरी का बीते दिन बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से “मां हॉस्पिटल” बलियापुर में निधन हो गया। वह अपने गांव सीमाटांड़ बस्ती में सुबह लगभग 10 बजे नहाने के लिए तालाब में गए थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल “मां हॉस्पिटल” में भर्ती कराया गया, परंतु इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बबलू बाउरी अपने पीछे दो पुत्री और दो पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन से सीटू, माकपा और ठेका मजदूर यूनियन को गहरा धक्का लगा है, क्योंकि वे एक कर्मठ संगठनकर्ता थे। उनके निधन की खबर सुनकर, कई सीटू नेता, माकपा के नेता और ठेका मजदूर यूनियन के सदस्य उनके आवास पर पहुंचे और उनके शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

उनके अंतिम संस्कार की यात्रा सीमाटांड़ बस्ती से प्रातः 10 बजे निकली, जिसमें उनके शव को लाल झंडा से ढका गया था और लाल सलाम के नारे लगाए गए। उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी घाट पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *