मंदिर ट्रस्ट हेतु जमीन हड़पने के लिए MLA ढुल्लू पर दबाव बनाने का आरोप…पीड़ित महिलाओं ने DC से गुहार ..ढुल्लू के भाई ने आरोपो को किया ख़ारिज..कांग्रेस नेता पर साज़िश रचने का लगाया आरोप..

धनबाद (DHANBAD)बाघमारा के चर्चित भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पर एक बार फिर दबंगई का आरोप लगा है …पीड़ित महिलाओं ने धनबाद उपायुक्त से मामले में शिक़ायत की है…मामला चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर ट्रस्ट एवं मंदिर समिति सदस्यों द्वारा 07 परिवार पर किए जा रहे शोषण एवं प्रताड़ना को लेकर है.. पीड़ितों ने उचित कार्रवाई एवं न्याय की मांग को लेकर बुधवार को गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करने पर मजबूर हुए,

पीड़ित परिवार के अनुसार रामराज मंदिर चिटाहीधाम के बाहर स्थित लोगों की रैयती एवं पुश्तैनी जमीन को जबरन मंदिर ट्रस्ट को दान देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जब परिवार के सदस्य जमीन देने से मना कर रहे हैं तब उन्हें प्रताड़ित कर बिजली पानी काटकर परेशान किया जा रहा है

वही मंदिर प्रांगण के बाहर उन लोगों की दुकान के सामने बस का समियाना बनाकर पर्दा लगाकर ग्राहकों को दुकान तक पहुंचाने के लिए रोका जा रहा है,

वहीं महिलाओं द्वारा बताया गया कि कोई ग्रामीण अगर उनकी मदद के लिए भी आ रहे हैं तो विधायक ढुल्लू महतो के लोगों द्वारा सहायता करने वाले लोगों को भी धमकाया जा रहा है कि अगर वह परिवार वालों का मदद करते हैं तो उनके साथ भी वही होगा जो बाकी के साथ किया जा रहा है। वही इस मुद्दे को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल के नेतृत्व में महिलाओं ने धनबाद के गांधी सेवा सदन में बापू की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह कर न्याय की गुहार लगई।

वही इस मुद्दे को लेकर धनबाद डीसी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है.. पीड़ित चाहते है कि उन सभी को न्याय मिले वे पहले की तरह दुकान संचालित कर सके ताकि उनकी जीविका और परिवार का भरण पोषण कर सकें..

वहीं पीड़ित महिलाओं ने कहा कि अगर 27 फरवरी24 तक उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो जिला मुख्यालय में बाल बच्चो के साथ बेमियादी धरना पर बैठ जायेंगे…इधर इस मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो ने कहा कि इस मामले में यदि उन लोगो के पास यदि जमीन का रशीद है और उनके नाम पर कागजात है तो सीओ से जमीन की नापी करवा लें… वहीं उनके नाम पर कोई बिजली कनेक्शन है तो दिखावे..सिर्फ आरोप लगा देने से कोई दोषी नहीं हो जाता है..ये पूरा मामला मंदिर कमिटी देख रहीं है ,..वही पूर्व मंत्री ओपी लाल के पुत्र अशोक लाल पर साजिश की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा पहले उनके पिता विरोध करते थे और अब वो हमलोग का विरोध कर रहे है..ये तो खानदानी चला आ रहा है…इस मामले की जांच करने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा…

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *