
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 102 के तुलसीहिड़ छोटोधेमो के जोड़ इलाके मे 99 ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा प्लॉट नंबर 714 मे अवैध रूप से बॉउंड्री वाल करने व बिना आसनसोल नगर निगम के द्वारा प्लान के साईट पर अवैध रूप से निर्माण करने सहित बिना निगम के अनुमति के साईट पर बोरवेल करने का आरोप आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 102 के तृणमूल पार्षद सौरभ माझी ने लगाया है,
सौरभ माझी ने अपने द्वारा लगाई गई आरोपों की एक प्रति कॉपी पश्चिम बर्धमान के जिला शासक, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर, बीएलआरओ कुलटी व एडीएम एलआर सहित कुलटी आईसी को दी है, जिस शिकायत के आधार पर बुधवार को कुलटी बीएलआरओ कार्यालय से एक टीम भी मामले की जाँच करने पहुँची थी, जाँच टीम ने यह कहा की वह एक शिकायत के आधार पर साइट पर जाँच करने पहुँचे हैं, हालांकि वह मामले मे कबतक आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे यह अधिकारी ने कुछ नही बताया, वहीं तृणमूल पार्षद सौरभ माझी ने चिनाकुड़ी राधा नगर मे एक संवाददाता सम्मलेन कर 99 ग्रुप ऑफ कंपनी के द्वारा किये जा रहे उनके साइट पर अवैध रूप से कार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पत्रकारों को पूरी जानकारी साझा की है, साथ मे उन्होंने यह भी कहा है की वह अपने वार्ड मे किसी भी तरह का अवैध कार्य नही होने देंगे, उन्होने कहा 99 ग्रुप उनके वार्ड मे ही नही बल्कि आसनसोल मे स्थित उनके साईट पर ऐसे अवैध कार्य कर रही है जिसका खुलासा भी बहुत जल्द होगा, वहीं इस मामले मे 99 ग्रुप ऑफ कंपनी का पक्ष लेने के लिये जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने मामले मे अभी फिलहाल कुछ टिपणी नही की है…
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

