धनबाद(DHANBAD) : आजसू पार्टी के गिरिडीह लोकसभा के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी शनिवार को केशरगढ़ पंचायत सचिवालय में विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर एक बैठक की ।इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों को कहा ही बी.सी.सी.एल. प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कंपनिया मजदूरों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मजदूरों पर शोषण हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 9 जून को ऐतिहासिक आंदोलन होगी। जिसको लेकर सिदपोकी , सदरियाडीह ,तेलोटांड़ शिव मंदिर के
ग्रामीणों से मिलकर उनके समस्याओं से रूबरू हुए है। ग्रामीणों की हर समस्याओं का समाधान किया जायेगा। बीसीसीएल प्रबंधन एनआईटी के विरुद्ध कार्य कर रही है प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी।
प्रबंधन को हर हाल में यहां के युवाओं का हक और अधिकार देना होगा। तथा सूदूर गाँव में शिक्षा, बिजली, सडक, स्वास्थय की व्यस्था करवाना होगा
अगर प्रबंधन यहां के मूलभूत समस्याओं का निदान नहीं करती है तो इसे कंपनी अपना बोरिया बिस्तर बंधा कर चले जाए। 9 जून को व्यू पॉइन्ट 14 नंबर हाजरी घर के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जो ऐतिहासिक होगा। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र खानी, गोपाल महतो , पिंकू पांडेय, लखींद्र महतो, बीशू चक्रवती सहित ग्रामीण मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

