धनबाद(DHANBAD):87वें सी.आर.पी.एफ. दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिला में अवस्थित 154 बटालियन सी.आर.पी.एफ. मुख्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में सी.आर.पी.एफ. के वीर जवानों ने मानवता सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
कपिल चौधरी, एस.पी, धनबाद (ग्रामीण) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। यह अभियान सी. आर.पी.एफ. की सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना को प्रतिबिंबित करता है। रक्तदान के माध्यम से जवानों ने न केवल जरुरतमंद मरीजों को जीवनदान प्रदान किया, बल्कि समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सी.आर.पी.एफ. का यह प्रयास धनबाद जिला के लिए गौरव का विषय है। एस.पी. महोदय ने जवानों के त्याग की प्रशंसा की तथा ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आहवान किया।
154 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के कमाण्डेन्ट सुनील दत्ता त्रिपाठी ने बताया कि इस शिविर में दर्जनों युनिट रक्त संग्रहित किया गया, यह पहल राष्ट्रसेवा के साथ-साथ सामाजिक कल्याण को मानवीय सम्बध हेतु अनुकरणीय है।
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

