77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ने वीरता और पद्म पुरस्कारों की मंजूरी दी…

77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ने वीरता और पद्म पुरस्कारों की मंजूरी दी…

नई दिल्ली(NEW DELHI): 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 70 सशस्त्र बल कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कारों में एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत सहित), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक (वीरता) (पाँच मरणोपरांत सहित), छह नौसेना पदक (वीरता), और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।
शौर्य चक्र पाने वालों में पैरा (स्पेशल फोर्स), असम राइफल्स और राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारी और जवान शामिल हैं। इसमें नौसेना की दो महिला अधिकारी भी हैं – लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए.। इसके अलावा राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों के 301 सैन्य अलंकरणों को भी मंजूरी दी, जिनमें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना, नौसेना और वायु सेना के विभिन्न विशिष्ट पदक शामिल हैं।

साथ ही, राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों के वितरण को मंजूरी दी। पद्म पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री श्रेणियों में दिए जाते हैं और यह कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, व्यापार एवं उद्योग, सार्वजनिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *