75 लाख महिलाओं के खाते में PM मोदी ने भेजे 10-10 हजार रुपये, आपको मिले या नहीं ऐसे करें चेक….

75 लाख महिलाओं के खाते में PM मोदी ने भेजे 10-10 हजार रुपये, आपको मिले या नहीं ऐसे करें चेक….

बिहार(BIHAR):बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. मौजूदा नीतीश कुमार की सरकार चुनाव से पहले एक से बढ़कर एक योजनाओं का ऐलान कर रही हैं. बीतों दिनों मुख्यमंत्री ने महिला रोजगार योजना की घोषणा की थी. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 सितंबर) को बिहार में वर्चुअली इस योजना की शुरुआत की है. इसके तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की.

2020 के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में महिला वोटर्स की संख्या करीब 3.39 करोड़ है. करीब 22% महिला वोटर्स को रोजगार योजना की पहली किस्त दी गई है. योजना की किस्त जारी करते हुए PM मोदी ने कहा, “एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो. परिवार खुश हो. आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं.” इन पैसों से महिलाओं को अपना काम शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 5,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं.

बिहार के CM नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की है. इसके तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपना रोजगार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक दिए जाएंगे. पहली किस्त के रूप में हर परिवार की महिला को 10,000 रुपये मिलेंगे. शुक्रवार (26 सितंबर) को पहली किस्त जारी की जा चुकी है.

क्या है पात्रता?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का बिहार का मूल निवासी होना जरूरी है.

महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आवेदिका या उसके पति रेगुलर या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर सरकारी नौकरी में नहीं होने चाहिए. एक परिवार से एक ही महिला इस योजना के तहत अप्लाई कर सकती हैं.

पूरी करनी होगी एक शर्त?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकार की एक शर्त पूरी करनी होगी. शर्त ये है कि महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा. जीविका समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को ही योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये मिलेंगे. इस योजना के लिए अप्लाई के समय महिला को अपने रोजगार प्लान की डिटेल देनी होगी. जो काम प्रतिबंधित सूची में आते हैं, उनके लिए पैसा नहीं मिलेगा.

18 कामों के लिए मिलेंगे 10000 रुपये

बिहार सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पहले फेज में कुछ कामों की लिस्ट तैयार की गई है. इस लिस्ट में 18 ऐसे काम हैं, जिनके लिए योजना के तहत पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपये मिलेंगे. अगर कोई महिला ऐसा काम चुनती है, जो लिस्ट में नहीं है; तो योजना के पैसे नहीं मिलेंगे.

देखिए 18 कामों की पूरी लिस्ट

फल/जूस/ डेयरी प्रोडक्ट की दुकान
फल-सब्जी की दुकान
किराना दुकान
प्लास्टिक सामग्री/ रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तन की दुकान
खिलौना व जनरल स्टोर
ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग दुकान
मोबाइल रिचार्ज/मोबाइल बिक्री/मोबाइल रिपेयरिंग
स्टेशनरी व फोटोकॉपी की दुकान
खाद्य सामग्री की दुकान
ब्यूटी पार्लर/कॉस्टमेटिक/आर्टिफिशियल जूलरी शॉप
कपड़ा/फुटवियर/सिलाई की दुकान
बिजली के पार्ट्स की दुकान या बर्तन की दुकान
खेती से जुड़े काम
ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा
बकरी पालन
गौपालन
मुर्गी पालन
अन्य व्यवसाय

बाकी के पैसे कब मिलेंगे?

इस योजना के तहत शुरू होने वाले कामों का 6 महीने तक रिव्यू किया जाएगा. प्रोग्रेस देखकर महिलाओं को उसी के हिसाब से 15000, 75000 से लेकर 2 लाख रुपये तक की मदद मिल सकेगी.

कितना ब्याज, कर्ज उतारने के लिए कितना टाइम मिलेगा?

इसमें ब्याज दर सालाना 12% रखी गई है. इसे चुकाने के लिए 1 से 3 साल का समय मिलेगा. ये सिस्टम महिलाओं को बिना ज्यादा दबाव के अपना काम आगे बढ़ाने का मौका देगी. साथ ही उनके बनाए प्रोडक्ट या माल को बेचने के लिए गांव और शहरों में हाट बाजार डेवलप किए जाएंगे.

पहली किस्त आई है या नहीं… कैसे चेक करेंगी स्टेटस?

योजना की किस्त का लाभ उन महिलाओं को ही मिलेगा, जिनके नाम लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल हैं. आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में है या नहीं… यह पता करने के लिए आपको ग्राम संगठन जाकर ALO/CRP से बात करनी होगी.इसके अलावा जिन महिलाओं ने मुख्यमंत्री रोजगार योजना के लिए अप्लाई किया था, वो नगर निकाय कार्यालय और जीविका के जिला कार्यालय में इस बारे में संपर्क कर सकती हैं.

अकाउंट में नहीं आए रोजगार योजना के पैसे तो क्या करें?

अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले यह चेक करें कि आपने फॉर्म सही तरीके से भरा था या नहीं. उसमें दी गई सभी डिटेल्स सही थीं या नहीं. कई बार बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड में गलती होने पर भी किस्त ट्रांसफर नहीं हो पाती. इसके अलावा आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है. अगर सबकुछ सही है और फिर भी पैसे नहीं आए हैं तो आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या संबंधित विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं.

अब जान लें अप्लाई का प्रोसेस

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जो महिलाएं अपना रोजगार शुरू करना चाहती हैं, वे जल्द ही अप्लाई कर पाएंगी. इस योजना की व्यवस्था और लागू करने की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग की होगी. हालांकि, नगर विकास व आवास विभाग भी इसमें मदद करेगा.

कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला के पास आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक्ड बैंक अकाउंड, मोबाइल नंबर, एज प्रूफ, कैटेगरी प्रूफ, राशन कार्ड, इनकम प्रूफ, बिहार बॉनाफाइड सर्टिफिकेट, एजुकेशनल सर्टिफिकेट होना चाहिए.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *