सिंदरी(SINDRI): सिदरी मंगलवार को धनबाद नगर निगम वार्ड 55 के महिला पार्षद प्रत्याशी रानी कन्डुलना ने अपने समर्थकों के साथ शहरपुरा बाजार क्षेत्र, के अलावा विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जनता एक बार मुझे मौका देती है तो क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहरवासी जहां एक तरफ टूटी सड़के, जर्जर सीवरेज सिस्टम, गंदगी, स्वास्थ्य समस्या, पेयजल समस्या से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर बारिश के मौसम में शहरपुरा बाजार सहित कई बस्तियों में पानी भर जाता है। इस चुनाव के मुख्य मुद्दे पेयजल, प्रथानमंत्री आवास, स्वास्थ्य सुविधा, शौचालय और नाली निर्माणकार्य है। इनमें से कुछ मुद्दे पिछले चुनाव के ही हैं, जो अब तकपूरे नहीं हुए हैं। रानी कन्डुलना ने बिना नाम लिए विरोधी प्रत्याशियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुखौटा प्रत्याशियों से बचने की जरूरत है। ऐसे प्रत्याशी जो खुद किसी काबिल नहीं हैं तो उनके पीछे किसी और के हाथों में डोर होगी। ये लोग विकास नहीं कर सकते और ना ही आम लोगों की जरूरतों के अनुसार काम करेंगे। बताते चलें कि सिंदरी शहर के तीनों वार्डों में चुनावी माहौल पूरी तरह बन गया है। प्रत्याशी गलियों में घूमकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
Posted inSINDRI
55 नंबर वार्ड महिला पार्षद प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान…

