5100 परिवारों के खातों में पहुंचे 1-1 लाख…

5100 परिवारों के खातों में पहुंचे 1-1 लाख…

उत्तर प्रदेश( UP) : प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने वन क्लिक के माध्यम से लखीमपुर के 5100 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रति व्यक्ति एक-एक लाख रुपये ट्रांसफर किये। रकम सीधे खाते में पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे, अब कच्ची छत से पक्के घर तक का सफर तेज होने की उम्मीद है। ADM नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्पष्ट किया है कि धनराशि से आवास का निर्माण तय मानकों के अनुसार ही कराया जायेगा। मकान का क्षेत्रफल न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 वर्गमीटर होगा। निर्माण केवल भूतल पर ही मान्य होगा। पहली या दूसरी मंजिल पर निर्माण की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर धनराशि की वसूली की जायेगी। यानी सपनों का घर जरूर बनेगा, लेकिन तय दायरे और गुणवत्ता के साथ। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किये हैं। हर लाभार्थी को घर की छत आरसीसी (कंक्रीट) से ही बनवानी होगी, ताकि मकान मजबूत और टिकाऊ बन सके। विभागीय टीमें समय-समय पर निर्माण कार्य की निगरानी भी करेंगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी पूरी तरह निश्शुल्क है। यदि कोई व्यक्ति योजना के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *