5 IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट…

5 IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट…

पटना(BIHAR): बिहार सरकार ने प्रशासनिक गलियारे में बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया है और तीन अन्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है… देखें लिस्ट

1991 बैच के IAS अधिकारी एस. सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद से हटाकर बिहार का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ पहले CM के प्रधान सचिव के साथ-साथ कैबिनेट विभाग और शिक्षा विभाग के ACS का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। उनकी जगह 1995 बैच के IAS अधिकारी बी. राजेंद्र को शिक्षा विभाग के ACS का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेंद्र वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस हैं।

इसके अलावा, 1992 बैच की IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के ACS पद से स्थानांतरित कर राजस्व परिषद के अध्यक्ष सह सदस्य के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास पहले राजस्व परिषद का अतिरिक्त प्रभार भी था।

गृह विभाग के ACS अरविंद कुमार चौधरी को कैबिनेट विभाग के ACS का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो पहले सिद्धार्थ के पास था। वहीं, 1996 बैच के IAS अधिकारी और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *