4th साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का मेजबान झारखण्ड और झारखण्डवासियों के लिए गर्व का क्षण…

4th साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का मेजबान झारखण्ड और झारखण्डवासियों के लिए गर्व का क्षण…

झारखण्ड(JHARKHAND): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया चैंपियनशिप का उद्घाटन। झारखण्ड की समृद्ध खेल और सांस्कृतिक विरासत की दुनिया बनी साक्षी। सभी खिलाड़ियों और अतिथियों को जोहार। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन।भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के 300 एथलीट 37 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा सभी खिलाड़ियों का झारखण्ड में अभिनंदन। इससे पूर्व कोच्चि में चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था, इसके बाद 2025 में झारखण्ड में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने का अवसर झारखण्ड प्रदेश को मिला है। झारखण्ड के लिए यह गौरव का क्षण है। साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन का आभार, जिन्होंने राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाते हुए चैंपियनशिप आयोजित किया। हम चाहेंगे कि आने वाले समय में झारखण्ड की आधारभूत संरचनाओं का लाभ लेते हुए खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करने के लिए और भी कार्यक्रम का आयोजन करें।

NEWSANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *