44 नंबर वार्ड पहुँचे भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद, सब्जी–फल व मछली बाजार में चलाया जनसंपर्क अभियान…

44 नंबर वार्ड पहुँचे भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद, सब्जी–फल व मछली बाजार में चलाया जनसंपर्क अभियान…

आसनसोल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 44 स्थित सब्जी, फल और मछली बाजार में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। दौरे की शुरुआत उन्होंने महाबीर स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने के साथ की। इसके बाद वे बाजार क्षेत्र में पहुंचे और दुकानदारों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने दुकानदारों को भाजपा के चुनावी पंपलेट वितरित किए और पश्चिम बंगाल को विकासशील राज्य बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने बाजार की विभिन्न समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के समर्थन में नारे भी लगाए।
कृष्णा प्रसाद ने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा तृणमूल सरकार विकास के बजाय राज्य को पिछड़ेपन की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है और रोजगार की तलाश में लोगों को अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को भी उन्होंने उठाया।

उन्होंने कहा कि “राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल को एक सशक्त और विकासशील राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा, जहां युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।”
इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *