रांची(RANCHI): सीबीआइ की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक दिन पहले 40 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया के आवास की तलाशी जारी रखी है। अब तक की तलाशी में इंजीनियर के नामकुम स्थित आवास से 80 लाख रुपये नकद मिले हैं।
वहीं, उसके आवास से एक करोड़ रुपये मूल्य के शेयर, 60 से 70 लाख रुपये के जेवरात व रुपयों के लेन-देन से संबंधित डायरी व कागजात भी मिले हैं। साहिल रातुसरिया भारतीय सुरक्षा अभियंता सेवा के तहत 2013-14 में इंजीनियर बना था। उसका मासिक वेतन वर्तमान में 90 हजार रुपये है।
सीबीआइ ने उसकी आय और संपत्ति के स्रोत की जानकारी मांगी तो वह नहीं दे पाया। अब सीबीआइ उसकी कुंडली खंगाल रही है। साहिल रातुसरिया सोमवार तक सीबीआइ की रिमांड पर है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

