4 से 8 सितंबर तक होगा निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, 130 लाभुक होंगे लाभान्वित…

4 से 8 सितंबर तक होगा निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, 130 लाभुक होंगे लाभान्वित…

धनबाद(DHANBAD):सेल कोलियरी डिवीजन और रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को CCSO कॉन्फ्रेंस रूम, ईडी ऑफिस, स्टील गेट में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई।

रोटरी क्लब अध्यक्ष नवल उपाध्याय ने बताया कि आगामी 4 सितंबर 2025 को बेकारबांध स्थित जीवन ज्योति स्कूल परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक दिव्यांगजन के लिए कृत्रिम अंगों की माप ली जाएगी। इसके बाद 6 से 8 सितंबर 2025 तक कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब तक 110 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जबकि कुल 130 लाभुकों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रेस वार्ता में प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास शर्मा ने कहा कि शिविर पूरी तरह निःशुल्क है और सभी लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। यह आयोजन सेल की सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) और रोटरी क्लब की सेवा भावना का हिस्सा है।

उन्होंने अपील की कि जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस अवसर का लाभ उठाएं और पंजीकरण कराकर शिविर में शामिल हों।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *