36 वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स )2025 में सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के भैया बहनों ने सफलता का परचम लहराया….

36 वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स )2025 में सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के भैया बहनों ने सफलता का परचम लहराया….

धनबाद(SINDRI):07 से 09 अक्टूबर 2025 तक चले क्षेत्रीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स) 2025 जो सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पूर्णिया में आयोजित था, में सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के भैया बहनों ने सफलता का परचय लहराया। जहां
साहिल अंसारी 600 मीटर दौड़ (स्वर्ण पदक)
नमिता कुमारी 400 मीटर दौड़ (स्वर्ण पदक)
प्रिंस कुमार और साहिल अंसारी रिले दौड़ (स्वर्ण पदक)
श्रेया पॉल 100 मीटर दौड़ (रजत पदक)
आकाश में 1500 मीटर दौड़ (रजत पदक)
पुरुषोत्तम कुमार 6 किमी पैदल चाल (रजत पदक)
प्राप्त किये ।

ये सभी भैया बहन अखिल भारतीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स )2025 जिसका आयोजन हाॕसन् बेंगलुरु कर्नाटक में होगा, में भाग लेंगे।
इस अवसर पर नीरज लाल (विभाग निरीक्षक धनबाद विद्या भारती) अजीत कुमार मिश्रा (अध्यक्ष) प्रोफेसर सुधीर कुमार सिंह (उपाध्यक्ष )डॉ राजीव वर्मा (उपाध्यक्ष) शशि भूषण कुमार गुप्ता (सचिव) डॉ अरविंद कुमार (सहसचिव) महेंद्र यादव (कोषाध्यक्ष) सुनील कुमार पाठक( प्राचार्य) सतीश चंद्र (खेल शिक्षक )के साथ विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *