
आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर NTPC विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्ति को 34 ग्राम ब्राउन शुगर और डेढ़ लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी टोटो में सवार होकर मादक सामग्री की सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान NTPC विभाग की टीम ने घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों दबोच लिया। सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार व्यक्ति शिल्पांचल के विभिन्न इलाकों में खतरनाक नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। टोटो चालक की अगर माने तो वह रेलपार का निवासी है और वह मोहमद नवाब नामक व्यक्ति को आलम नगर छोड़ने जा रहा था, मोहमद नवाब ने अपना तबियत ख़राब होने की बात कहकर टोटो बुक किया था, ऐसे मे उसके पास क्या था क्या नही उसे जरा भी भनक नही थी, जब अचानक से पुलिस की वाहन ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसकी जाँच शुरू कर दी, जाँच मे उसके पास से मादक सामग्री और कैश रुपए बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया तब उसे पूरी घटना की जानकारी मिली, टोटो चालक ने कहा की उसे इस मामले से दूर -दूर तक कोई नाता नही है, वह बेकसूर है, हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है और न ही जब्त मादक पदार्थ की पूरी मात्रा का आधिकारिक खुलासा किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 34 ग्राम मादक सामग्री बरामद होने की बात सामने आ रही है।
इस कार्रवाई के बाद शिल्पांचल क्षेत्र में सक्रिय नशे के अवैध कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की गतिविधियों ने कानून-व्यवस्था और संगठित नेटवर्क पर चिंता बढ़ा दी है। अब यह देखना अहम होगा कि इस मामले में आगे की जांच में किन-किन लोगों के नाम सामने आते हैं और इस नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट
