300 क्यूबिक फीट अवैध बालू के साथ 3 ट्रेक्टर जब्त,बलियापुर थाना में FIR दर्ज..

धनबाद (DHANBAD)उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने बलियापुर में लगभग 300 क्यूबिक फीट अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक ने बताया कि अंचल अधिकारी बलियापुर सुदीप कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघियाटांड तथा मोको में जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में सिंघियाटांड से 100 – 100 क्यूबिक फीट अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर एवं मोको से 100 क्यूबिक फीट अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर को जब्त कर बलियापुर थाना को सुपुर्द किया गया है तथा वाहन, वाहन के मालिक तथा इस कार्य में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *