पटना(BIHAR): बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने में अब सिर्फ एक दिन बचा। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए सरकार के 29 मंत्री चुनावी मैदान में हैं। यह पहला मौका है जब मंत्रिपरिषद के सभी 36 पद भरे हुए हैं। पहले कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मंत्री पद नहीं भरे थे। इस बार मुख्यमंत्री समेत 7 मंत्री चुनावी दौड़ से बाहर हैं। ऐसे में जदयू और भाजपा के मंत्रियों में कौन जीत रहे और किसकी हार होती है, इस पर सबकी नजर है। भाजपा से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत 16 मंत्री मैदान में हैं। वहीं जदयू के 13 मंत्री किस्मत आजमा रहे हैं। हम (से.) पार्टी से कोई मंत्री इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे। निर्दलीय मंत्री सुमित कुमार सिंह इस बार जदयू से मैदान में हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

