झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में पिछले कुछ दिनों से दोपहर की तेज धूप के कारण ठंड से राहत मिली है, लेकिन 26 जनवरी को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। गणतंत्र दिवस की सुबह राज्य के कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम बिगड़ा हुआ है, जिसका असर दो-तीन दिनों बाद झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। 26 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिससे राज्य के मौसम में आगे बदलाव संभव है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जनवरी को झारखंड में सुबह कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो चाईबासा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

