26वीं वाहिनी एस.एस.बी. ने बड़े धूम-धाम से मनाया 19वां वाहिनी स्थापना दिवस…

26वीं वाहिनी एस.एस.बी. ने बड़े धूम-धाम से मनाया 19वां वाहिनी स्थापना दिवस…

राँची (RANCHI ) : 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने शनिवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर अनगड़ा में वाहिनी का 19वां स्थापना दिवस मनाया | कार्यक्रम का शुभारंभ एस.डी. शेरखाने (कमांडेंट) 26वीं वाहिनी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया | कमांडेंट ने सभी अधिकारी तथा जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी |

महोदय ने वाहिनी के नक्सल विरोधी अभियानों की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि, वाहिनी ने 144 नक्सलियों की गिरफ्तारी की, 93 हाथियार, 44 कि.ग्रा. गांजा, 76 कि.ग्रा. अफीम, 26,406 कि.ग्रा. डोडा जप्त करने के साथ ही साथ 4295 एकड़ अफीम की खेती नष्ट की एवं 30 लाख रुपये नकद जप्त कर सरकारी कोष में जमा किया । कई अन्य उपलब्धियाँ हासिल की | महोदय ने यह भी बताया कि, वाहिनी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम, मानव संसाधन कार्यक्रम एवं विभिन्न अन्य जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय जनता को मुलभुत सुविधाएँ प्राप्त करने में अहम् योगदान निभाया हैं|

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बल कर्मियों के लिए विभिन्न खेल-प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं जीतने वाले प्रतियोगियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया| इसके उपरांत महोदय द्वारा वाहिनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं अन्य बलकर्मियों को प्रशंसा-पत्र से नवाजा गया | अंत में महोदय ने जवानों के साथ सह-भोज कर सभी जवानों को वाहिनी के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुनः शुभकामनाएं दी | इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. ए. एफ. खान, कमांडेंट (मेडिकल), अजय यादव (उप-कमांडेंट), अनुराग सिंह (उप-कमांडेंट), संजीव कुमार, सहाय्यक कमांडेंट (संचार), अन्य अधिनस्त अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित थे ..

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *