251 मंगल कलश यात्रा के साथ मैथन में चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आरम्भ…

251 मंगल कलश यात्रा के साथ मैथन में चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आरम्भ…

धनबाद(NIRSA): मैथन स्थित रांची कॉलोनी में चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की विधिवत शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया है। प्रातः से ही श्रद्धालु रांची कॉलोनी के गायत्री प्रज्ञा मंडल के प्रांगण में एकत्रित हुए उसके पश्चात सभी महिलाओं ने अपने माथे पर मंगल कलश एव गुरुदेव बांग्यमय को लेकर नगर भ्रमण को निकल पड़े,गाजे बाजे एव ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते सभी गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुव: स्व: का नारा लगाते मैथन गोग़ना छठ घाट पहुंची जहा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल पात्र में पवित्र जल भरकर वापस रांची कॉलोनी यज्ञ स्थल पहुंची। पुरे रास्ते में पेयजल शरबत की सम्पूर्ण व्यस्था की गई थी।सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।बताते चले कि मैथन में यह पहला चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई है इसके पूर्व चौबीस कुण्डीय गायत्री यज्ञ मैथन में आयोजन नहीं की गई है और यह 28 फरवरी तक चलेगी।

प्रत्येक दिन अलग अलग कार्यक्रम होगा,
26 फरवरी को प्रात:हवन और संध्या प्रवचन कि जायेगा, 27 फरवरी प्रात: से ही गायत्री महायज्ञ, हवन ,दीक्षा आदि विविध संस्कार और संध्या को भव्य दीप यज्ञ का आयोजन की जायेगी,28 फरवरी प्रात: महायज्ञ की पूर्णाहुति समापन समारोह एव शांतिकुंज हरिद्वारा से आए टोली की विदाई एव भव्य भंडारा का आयोजन की जायेगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से गायत्री परिवार के विभूति शरण सिंह ,अशोक कुमार पाठक,अक्षय कुमार राम,संजय शर्मा,पिंटू साव,सतीश साह,मनोज साह,लक्ष्मण सिंह,मनोज वर्मा,रामअवतार शास्त्री,वैद्यनाथ राय,सुदेश सिंह,अजीत कुमार,कृष्ण मुरारी सिंह,ऊषा कुमारी पाण्डे, स्वाती पांडे,प्रत्यूष पाण्डे,ऋतु कुमारी,अनिता पाठक,सहित सैकड़ो की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एव श्रद्धालु उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *