गुजरात(GUJRAT): खुद को IT का अधिकारी बताकर कपड़ा व्यवसायी अल्पेश प्रजापति के घर में रेड कर टैक्स चोरी का निपटारा करने के नाम पर 25 लाख रुपये की डिमांड करने वाली सात फर्जी अधिकारियों को अरेस्ट कर लिया गया। इन फर्जी अधिकारियो ने प्रजापति से 2 लाख रुपये ऐंठ लिये थे। यह वाक्या गुजरात के दाहोद से सामने आया है। गिरफ्तार फर्जी अधिकारियों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दे दी है। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है..
NEWSANP के लिए गुजरात से ब्यूरो रिपोर्ट

