24 नवंबर को चेन्नई से धनबाद के लिए निकला पुटकी का युवक घर नही लौटा, माँ ने पुत्र के खोजबीन को थाने में लगाई गुहार….

24 नवंबर को चेन्नई से धनबाद के लिए निकला पुटकी का युवक घर नही लौटा, माँ ने पुत्र के खोजबीन को थाने में लगाई गुहार….

पुटकी(PUTKI): पुटकी थाना अंतर्गत गोपालीचक 2 नंबर निवासी युवक चेन्नई नौकरी करने गया युवक के लापता होने व छ: दिन बाद भी चेन्नई से धनबाद नही पंहुचने पर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए उसकी मां रुबेदा खातून पति स्व शदीक मियाँ ने पुटकी पुलिस को आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है..

युवक माँ ने पत्र में लिखा कि गोपालीचक के 1 व्यक्ति की मदद से मेरा पुत्र मो निजाम उर्फ गोरका मियां को तीन माह पूर्व नौकरी करने चेन्नई के टेक पार्क चेन्नई स्थित आदर्श इंटरप्राइजेज में काम करने चला गया। पुनः 24 नवम्बर रविवार को मेरा पुत्र धनबाद के लिए लौटने लगा पर अभी तक धनबाद नही पहुंचा..

दिन बीतते जाने से घरवालों की चिंता बढ़ती जा रही हैं। वहीं चिंतित युवक की विधवा मां रूबेदा खातून ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की खोजबीन की गुहार लगाई हैं। वहीं रुबेदा खातून ने बताया कि 24 नवंबर को पुत्र ने फोन पर बताया कि पैकिंग हो गई हैं घर के लिए निकल रहा हुँ। यही अंतिम बातचीत हुई, उसके बाद से उसका फोन लगातार बंद आ रहा हैं..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *