24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, कई शहरों में तेज हवा-बारिश के आसार, कब आएगा मानसून?

24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, कई शहरों में तेज हवा-बारिश के आसार, कब आएगा मानसून?

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से 11 से 12 जून के बीच पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अगले एक दो दिन लू चलने की संभावना है।

UP(यूपी): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आज बुधवार को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं धूल भरी हवाओं के साथ उष्ण लहर चलने की संभावना जताई गई है, हालांकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, उसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। 12-13 जून से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया में गरज चमक के साथ बारिश की बौछारे पड़ने का अनुमान हैं, ।
बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में उष्ण लहर लू चलने की संभावना है। साथ ही मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण लहर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

अगले हफ्ते दस्तक दे सकता है मानसून
केरल समय से 10 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक देने के बाद उत्तर प्रदेश में अगले 5-10 दिनों के अंदर मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 15 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से उत्तर प्रदेश में मानसून के 15 -20 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।इस बार प्रदेश में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

भीषण गर्मी से राहत नहीं, 27 जिलों में लू का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग की सलाह जरुरत पड़ने पर पूरे शरीर को ढंककर ही निकलें.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
लू के कहर के चलते यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने सभी अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि हीटवेव के मरीजों के लिए कूलिंग वार्ड तैयार रखा जाए। उनके उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। दवा, जांच आदि के माकूल इंतजाम रखे जाएं। अन्य वार्डों में भी कूलर, पंखे और एसी को नियमित रूप से संचालित किया जाए। बिजली नहीं होने की स्थिति में जनरेटर सुविधा दी जाए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *