23 मार्च से चलाया जाएगा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम…

23 मार्च से चलाया जाएगा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम…

धनबाद(DHANBAD): उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने नशा मुक्ति कार्यक्रम को लेकर आज अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि 23 मार्च से विभिन्न प्रखंडों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें टोर्च मूवमेंट, नशा छोड़ने के लिए शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। जबकि 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, डांस प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग, ड्रॉइंग कंपटीशन, स्पोर्ट्स, नशा मुक्ति थीम पर सेल्फी प्वाइंट, ओपन क्विज, हेल्थ कैंप तथा फूड स्टॉल सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कार्यक्रम को आकर्षक एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिससे अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा सके। वहीं नशा मुक्ति कार्यक्रम का समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए उन्होंने नशा छोड़ चुके लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मानित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, फुड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *