धनबाद(DHANBAD): वीर कुंवर सिंह नगर में मंगलवार को वीर कुंवर सिंह सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कॉलोनी के मुख्य द्वार पर स्थापित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल के पास विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल को शाम 5 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समिति के अरविंद सिंह, उमेश सिंह, रासबिहारी सिंह, विजय दुबे, प्रेम सिंह, नागेश्वर सिंह, राजेश सिंह, गोपाल दुबे, टी एन पांडे, संजय सिंह, एस के राय, विपिन सिंह, विनय सिंह, नवल किशोर तिवारी, देव बहादुर सिंह आदि थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

