झारखंड(JHARKHAND): 99 Foundation एवं पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड , के तत्वाधान में आज 99 फाउंडेशन के बैंक्वेट हाल में चेन्नई में आयोजित हो रही 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथेलेटिक्स प्रतियोगिता भाग लेने जा रही 16 सदस्य की पूरी झारखंड पारा टीम को स्पॉन्सर के तौर पर ड्रेस लॉन्चिंग का आयोजन किया गया एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया.
जिसमें मौजूद पैरालिंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड के टीम संयोजक कुमार गौरव ने बताया कि हमारे झारखंड में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सरकार के स्तर से सहयोग मिल पाना बहुत मुश्किल होता है कोई सपोर्ट नहीं मिलता है परंतु आज हमारे झारखंड के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक अलग की ज्योति 99 फाउंडेशन में जगाया और इसके लिए ओलंपिक कमिटी आफ झारखंड उनका तहे दिल से शुक्रिया करती है.
हमारे खिलाड़ी हमारे खिलाड़ी चेन्नई जाकर पदक जीतेंगे और हमारे झारखंड का नाम रोशन करें जर्सी का विमोचन 99 ग्रुप CMD श्याम पांडेय, कुमार गौरव,राष्ट्रीय खिलाड़ी काजल कुमारी,पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया । 99 फाउंडेशन के सीएमडी श्याम पांडे ने प्लेयर काजल कुमारी धावक को प्रोत्साहित किया गया साथ ही सभी खिलाड़ियों को साथ फाउंडेशन खड़ी रहेगी ऐसा वादा 99 के तरफ से किया गया।
उपरोक्त मौके पर 99 फाउंडेशन के अमित रंजन अक्षय कुमार राम दुबे एवं अन्य मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

