विधायक बोले एमपीएल प्रबंधन कर रहा वादा खिलाफी
धनबाद(DHANBAD): मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) प्रबंधन की मनमानी और वादाखिलाफी से नराज निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने घोषणा किया है कि हाइवा मालिक आगामी 21 फरवरी से खुसरी मोड़ रेलवे ब्रिज नंबर-10 पर धरना देते हुए रेल रोको आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हाइवा मालिकों के हितों को लेकर सकारात्मक और ठोस वार्ता नहीं होती। प्रेसवार्ता में विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि 6 अप्रैल 2022 को एमपीएल प्रबंधन और हाइवा मालिकों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे, लेकिन आज तक उन निर्णयों को लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिससे स्थानीय हाइवा मालिकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

