2025 तक हर घर नल जल योजना के साथ झरिया विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों मे तेजी लाने के साथ झरिया को सौंदर्यीकरण बनाना हमारी प्राथमिकता: रागिनी सिंह…

2025 तक हर घर नल जल योजना के साथ झरिया विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों मे तेजी लाने के साथ झरिया को सौंदर्यीकरण बनाना हमारी प्राथमिकता:  रागिनी सिंह…

झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा क्षेत्र में पानी बिजली सड़क विद्युत एवं मोहलबनी घाट पर लाखों की लागत से निर्मित शव गृह को पुनः चालू करने समेत झरिया विधानसभा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह के नेतृत्व में एक विशेष प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को धनबाद नगर आयुक्त रविराज शर्मा से नगर आयुक्त कार्यालय में मिलकर विस्तृत रूप में चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि हर घर नल जल योजना से लोगों को 2025 तक लाभान्वित करना हमारी प्रतीकता है और कार्य में तेजी ला लोगो तक पानी की सुविधा पहुंचाई जाएगी साथ ही क्षेत्रों में सड़क समेत अन्य सुविधाओं को लोगो तक पहुंचाई जाएगी। वहीं मोहलबनी घाट स्थित विद्युत शव गृह को पुनः मरम्मत कर चालू कराया जाएगा..

नगर आयुक्त शर्मा ने सभी बिंदुओं पर विचार कर जल्द निष्पादन करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से संतोष सिंह, केडी पांडेय,उमेश यादव, राज किशोर जैना, संजय यादव, स्वरूप भट्टाचार्य, साधन महतो, समेत कई अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *