धनबाद(DHANBAD): धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिनाक 20 जनवरी को शाम में धनबाद आ रहे हैं जिला परिषदन में जय बाबू जय भीम अभियान जय संविधान कार्यक्रम के तहत प्रखंडो मे चलाए जा रहे अंबेडकर सम्मान मार्च कार्यक्रम की समिक्षा बैठक के बाद रात्री विश्राम धनबाद परिषदन में करेंगे। दिनांक 21 जनवरी को तोपचांची प्रखंड में आयोजित अंबेडकर सम्मान मार्च में शामिल होगें..
विदित हो कि दिनांक 21 जनवरी को 11 बजे पुराना बजार तोपचांची के महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोमो रेलवे स्टेशन रोड होते हुए बाबासाहेब अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा। तत्पश्चात गिरीडीह के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक साहब से मुलाकात करेंगे..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

