16 सितंबर को निकलेगा ईद- उल-मिल्लादुनबी का जुलूस..बदला ट्रैफिक रूट ..

16 सितंबर को निकलेगा ईद- उल-मिल्लादुनबी का जुलूस..बदला ट्रैफिक रूट ..

धनबाद ( DHANBAD) इस्लाम के प्रवर्तक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन का जश्न यानी ईद उल मिल्लादुनबी का त्योहार की तैयारी मुस्लिम समाज जोरशोर से कर रहा है, इसको लेकर जहां कोयलांचल के बाजार में रौनक देखने को मिल रहीं है है, वहीं कोल सिटी धनबाद शहर में इस दिन भव्य जुलूस भी निकलती है इसको लेकर धनबाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है साथ ही भीड़ भाड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है..
16.09.2024 सोमवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धनबाद शहर के विभिन्न स्थानों से निकलने वाले जुलुस को देखते हुए धनबाद शहर के यातायात व्यवस्था में निम्नांकित परिवर्तन किया गया है।

ऑटो रिक्शा, टोटो/ ई-रिक्शा एवं सवारी वाहनों का परिचालन मार्ग

राजगंज, बरवाअड्‌डा की ओर आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, टोटो एवं ई-रिक्शा गौल बिल्डींग / मेमको मोड, सिटी सेन्टर, पूजा टॉकिज, डी०आर०एम० चौक होते हुए जायेंगे पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।> निरसा, गोविन्दपुर, बलियापुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, टोटो एवं ई-रिक्शा गौल बिल्डींग / गेगको गोड, सिटी सेन्टर, पूजा टॉकिज, डी०आर०एम० चौक होते हुए जायेंगे पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।कतरास, पुटकी, केन्दुआडीह की ओर से आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट से धनसार चौक होते हुए हावड़ा मोटर से धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर जाऐंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।> सिन्दरी, झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक से हावड़ा मोटर से धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर जाऐंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। > भूली. बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन चन्द्रशेखर आजाद चौक (बेकारबांद), सिटीरोन्टर / पूजा टॉकिज, डी०आर०एम० चौक होते हुए जायेंगे पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। सुभाष चौक से श्रमिक चौक एवं बैंकमोड़ की तरफ टोटो / ऑटो का परिचालन सुबह 08:00 बजे से संध्या 03:00 बजे तक जुलुस के दौरान बंद रहेगा।

यात्री बसों का परिचालन मार्गः-

.धनबाद शहर में सुबह 07:00 बजे से संध्या 03:00 बजे तक यात्री बस जो बरटांड बस स्टैंड से बाहर जाने के लिए खुलती है या बाहर से बरटांड बस स्टैंड में आती है या कोई भी यात्री बस सिटी सेंटर से बेकार बांध-पूजा टॉकिज-रेलवे स्टेशन-श्रमिक चौक-बैंकमोड की तरफ नहीं जाएगी अथवा आएगी इस दौरान यात्री बसों का परिचालन हेतु निम्न मार्ग निर्धारित की गई हैः-

धनबाद-बोकारो – राँची / राँची- बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है।करकेन्द्र मोड राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार) सिजूआ नया मोड़ पाण्डेयडीह तेतुलमारी थाना शहीद शक्तिनाथ चौक विनोद बिहारी चौक बिरसा मुंडा पार्क मेमको मोड बरटांड बरा रटैंड (धनबाद)।(II) सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है-इन्दिरा चौक झरिया कतरास मोड केन्दुआ करकेन्द्र मोड़ / करकेन्द्र मोड़ उपरांत राँची- बोकारो धनबाद गार्ग।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *