सम्पादक महोदय समस्त दैनिक समाचार पत्र प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया धनबाद
धनबाद(DHANBAD): धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2025 से BCCL में कार्यरत श्रमिकों के समस्याओं को लेकर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ हो गया। बता दे की निदेशक कार्मिक स्तर पर दिनांक 25.01.2025 को संघ के साथ वार्ता हुई, जिसमें प्रबंधन की ओर से सकारात्मक विचार न आने पर संघ पदाधिकारियों द्वारा बैठक को बहिष्कार किया गया.।
धरनार्थी में संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती,महामंत्री उमेश कुमार सिंह, संगठन मंत्री के के सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण पांडे उपाध्यक्ष मोहनलाल महतो देवनाथ चौहान क्षेत्रीय अध्यक्ष नंदू राम दुसाध, क्षेत्रीय सचिव अनूप कुमार चौहान, शाखा सचिव संजय पासवान, शाखा संगठन सचिव,लखेन्द्र चौहान,तुलसी महतो, रजेन्द्र भूइयां, भिखारी गोप, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार पासवान, ललन चौहान, घनश्याम नोनीया एवं पवन कुमार धरना पर बैठे।
मुख्य मांग में SAP की खामियों को दूर करते हुए 13 दिनों का बकाया राशि का भुगतान करने, लंबित उम्र विवाद, नियोजन, पदोन्नति, मैनपावर बजट, आवासों की मरम्मती, CPRMS-NE कैशलेश हेल्थकार्ड, क्षेत्र एवं शाखा स्तर पर सलाहकार समिति, कल्याण समिति एवं सुरक्षा समिति की बैठक नियमित करने, हाउस रेंट अलाउंस में विसंगतियों को दूर करने, सेवानिवृत्ति के दिन ही पावना भुगतान करने, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियोजन देने, रेफरल केस में शव वाहन का खर्च भुगतान करने, जमीन के बदले नियोजन देने, केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं के साथ-साथ आवश्यक उपकरण एमआरआई मशीन उपलब्ध कराने, ठेका वाहन चालकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ एचपीसी का भुगतान करने, वेतन पर्ची में एसएलपी या पदोन्नति की तिथि दर्शाने, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के कार्य में लगाए गए कर्मियों को समय से अधिक कार्य लिया उन्हें रविवार सहित ओवर टाइम की राशि का भुगतान करने सहित अन्य मांग समाहित है।
धरना को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन अपनी हतकर्मिता को वापस नहीं लेता है तो धरना जो अनिश्चितकालीन है वह अनिश्चितकालीन चलता रहेगा।
अनिश्चितकालीन धरणा को माधव सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा प्रदेश सह कोल प्रभारी BCCL ECL & CMPF, सुशील कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा प्रदेश, ओम कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा प्रदेश, धनबाद जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी वही धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष मुरारी ताती, महामंत्री उमेश कुमार सिंह सहित मोहनलाल महतो, मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, एसके मिश्रा, नवनीत कुमार सिंह, राज लाल यादव, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, प्रशांत नियोगी, राघवेंद्र नारायण पांडे, कृष्ण कुमार सिंह, शिव शंकर पांडे आदि ने संबोधित किया धरनार्थियों को मनोबल को बढ़ाने हेतु बीसीसीएल के तमाम क्षेत्रों से सैकडों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

