हरियाणा(HARIYANA): हरियाणा के पानीपत में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूरों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को मजूदर और पुलिस आमने सामने हो गए थे इसके बाद माहौल तानवपूर्ण बन गया था। इसके बाद मजदूरों ने आज यानी बुधवार सुबह रोड जाम किया और पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और भीड़ भड़क गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और इस दौरान एक व्यक्ति का हाथ भी टूट गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मजदूरों की ओर से भी पुलिस पर पथराव किया गया। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दोनों तरफ भारी भीड़ और सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन लगातार मजदूरों से प्रदर्शन खत्म कर काम पर लौटने के लिए कह रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

