
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की अनुकरणीय पहल
झरिया(JHARIA): युवा विकास एवं सेवा पखवाड़ा (12 जनवरी से 26 जनवरी) के अंतर्गत अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 42वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा सनातन सभ्यता एवं परंपराओं के अनुरूप धार्मिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को सायं 8:30 बजे झरिया स्थित राधा कृष्ण मंदिर (मुन्ना पंडित जी), चिल्ड्रेन्स पार्क मोड़ में 108 हनुमान चालीसा पाठ का श्रद्धापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से समाज, संगठन एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर मंच के शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, गौतम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष आसीम अग्रवाल, विवेक लिल्हा, नीरज अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, पूणम शर्मा, दीपक अग्रवाल, आशीष भुसानिया, खुशबू अग्रवाल, अदिति पांडेय सहित अनेक मंच सदस्य एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
मंच पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से युवा पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संवर्धन होता है तथा संगठन की सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और अधिक सशक्त होती है।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

