10 सूत्री मांगो को लेकर अरलगड़िया रैयत ग्रामीण एकता मंच का पीबी प्रोजेक्ट गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन धरना शुरू…

10 सूत्री मांगो को लेकर अरलगड़िया रैयत ग्रामीण एकता मंच का पीबी प्रोजेक्ट गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन धरना शुरू…

पुटकी(PUTKI): अरलगड़िया रैयत ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को इगलदीप पीबी कोल लिमिटेड,आउटसोर्सिंग कम्पनी में स्थानीय को नियोजन सहित 10 सूत्री मांगो को लेकर पीबी प्रोजेक्ट के गेट पर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए। इस दौरान प्रोजेक्ट परिसर में किसी भी बीसीसीएल एवं निजी कर्मी को प्रवेश नही करने दिया गया। मांगो मे ग्रामीणों को कंपनी में योग्यता अनुसार नियोजन दिया, ठीकेदारी एवं ट्रांसपोर्टिंग मे रैयत को प्राथमिकता,कंपनियों के द्वारा तोड़े गए तालाबों की मरम्मती आदि शामिल हैं..

मौके पर मंच के बिशू महतो ने कहा कि जबतक कम्पनी प्रबंधन हमारी सभी मांगो पर सकारात्मक विचार नहीं करती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर बिशू महतो,बिजय महतो, सपन बाउरी,नवल महतो,राघव मोदक, सुनीता देवी,अलका देवी,अजय महतो,मीरा देवी कुसुम देवी,उर्मिला देवी, सीमा कुमारी नमिता देवी सोमा देवी नीलमणि देवी, अंजली देवी,संजू महतो, सुरेंद्र महतो, उषा देवी,रीता देवी,शिला देवी, उत्तम बॉउरी आदि मौजूद थे..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *