बिहार(BIHAR): जनता दल (यूनाईटेड) के वरीय नेता धर्मेंन्द्र तिवारी ने बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री और सुशासन पुरूष के नाम से विख्यात नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस की ओर से 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर सम्मानित करने एवं बधाई देने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस का आभार जताया है। तिवारी ने कहा कि यह सम्मान केवल नीतीश कुमार का नहीं है, बल्कि यह सम्मान साढ़े बारह करोड़ बिहार की जनता का है। तिवारी ने कहा कि इस सम्मान से भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है, जो सभी भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
तिवारी ने कहा कि आज से जदयू का सदस्यता अभियान का शुभांरभ पटना में हो गया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार को सबसे पहला सदस्य बनाया है। बहुत ही जल्द जदयू के प्रदेश अध्यक्ष-सह-सासंद खीरू महतो एवं जदयू विधायक, सरयू राय के नेतृत्व में झारखण्ड में भी सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। नीतीश कुमार को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सुशील कुमार, सोमेन दत्ता, आशीष शीतल मुण्डा, श्रवण कुमार, संजय सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, पीएन सिंह, रामजन्म प्रसाद आदि शामिल ।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

