1 फरवरी से महंगी होंगी मारुति सुजुकी कारें, जानिए किस मॉडल की कितनी बढ़ेगी कीमत…

1 फरवरी से महंगी होंगी मारुति सुजुकी कारें, जानिए किस मॉडल की कितनी बढ़ेगी कीमत…

दिसंबर 2024 में की गई एक पूर्व घोषणा के तहत, कंपनी ने बढ़ती लागतों का सामना करने के लिए जनवरी 2025 से कीमतों में 4% तक वृद्धि का निर्णय लिया था. यह वृद्धि मॉडलों के अनुसार अलग-अलग होगी

मारुति सुजुकी इंडिया ने घोषणा की है कि वह अपने वाहनों की कीमतों में 1 फरवरी, 2025 से वृद्धि करेगी. यह बढ़ोतरी मॉडल के अनुसार 1,500 रुपये से लेकर 32,500 रुपये तक होगी. कंपनी ने यह कदम इनपुट और परिचालन लागत में वृद्धि के कारण उठाया है.

बढ़ती लागत ने किया मजबूर
कंपनी का कहना है कि इनपुट और ऑपरेशनल खर्च बढ़ने के चलते ग्राहकों पर इसका कुछ भार डालना अपरिहार्य हो गया. हालांकि, मारुति ने लागत को न्यूनतम रखने और ग्राहकों पर असर कम करने का आश्वासन दिया है.

मॉडल-वार कीमतों में बदलाव
मारुति सुजुकी ने विभिन्न मॉडलों के लिए कीमत वृद्धि की सूची जारी की है

ऑल्टो K10: ₹19,500 तक
एस-प्रेसो: ₹5,000 तक
सेलेरियो: ₹32,500 तक (सबसे अधिक)
वैगन आर: ₹13,000 तक
स्विफ्ट: ₹5,000 तक
डिजायर: ₹10,500 तक
ब्रेज़ा: ₹20,000 तक
अर्टिगा: ₹15,000 तक
ईको: ₹12,000 तक
सुपर कैरी: ₹10,000 तक
इग्निस: ₹6,000 तक
बलेनो: ₹9,000 तक
सियाज: ₹1,500 तक
एक्सएल6: ₹10,000 तक
फ्रोंक्स: ₹5,500 तक
इनविक्टो: ₹30,000 तक
जिम्नी: ₹1,500 तक
ग्रैंड विटारा: ₹25,000 तक

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *