06 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति सह विदाई समारोह:SSP ने शुभकामनाएं देते हुए कहा,”पुलिस सेवा में इनका योगदान रहेगा अविस्मरणीय.”….

06 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति सह विदाई समारोह:SSP ने शुभकामनाएं देते हुए कहा,”पुलिस सेवा में इनका योगदान रहेगा अविस्मरणीय.”….

धनबाद (DHANBAD): धनबाद पुलिस बल में वर्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे छह पुलिस पदाधिकारियों को आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। धनबाद पुलिस परिवार की तरफ से “सेवानिवृत्ति सह विदाई समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

आज जिन पुलिसकर्मियों ने अपनी गौरवशाली सेवा यात्रा पूर्ण की उनमें शामिल पदाधिकारियों में राम नारायण ठाकुर, थाना प्रभारी, धनबाद थाना, परशुराम चौधरी पुलिस अवर निरीक्षक मुनीडीह ओपी, सुरेश ठाकुर पुलिस अवर निरीक्षक पुलिस केंद्र धनबाद, सन्नू सिंह सहायक अवर निरीक्षक पुलिस केंद्र धनबाद, अनिल कुमार सहायक अवर निरीक्षक पंचेत ओपी, सुमन कुमार सिंह सहायक अवर निरीक्षक तोपचांची थाना शामिल रहे।

एसएसपी ने दी शुभकामनाएं, कहा — इनका योगदान रहेगा प्रेरणास्रोत

विदाई समारोह के अवसर पर SSP प्रभात कुमार ने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने अपने पूरे कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा। इनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा धनबाद पुलिस के लिए प्रेरणादायक रही है। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं।

समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पदाधिकारियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। कई पदाधिकारी भावुक हो उठे। सभी ने धनबाद पुलिस परिवार के सहयोग और साथ के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी के साथ सभी डीएसपी, एसडीपीओ, विभिन्न थाना प्रभारी के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

समारोह का समापन एसएसपी प्रभात कुमार द्वारा सभी पदाधिकारियों को दीर्घायु, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता और सम्मान का माहौल रहा।

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *