₹205 करोड़ की लागत से झारखंड में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) की होगी स्थापना…

₹205 करोड़ की लागत से झारखंड में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) की होगी स्थापना…

झारखंड स्वास्थ्य मॉडल को और सशक्त व आधुनिक बनाने की ऐतिहासिक पहल…

रांची (RANCHI): राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 245 BPHU स्थापित किए जाएंगे.
क्लीनिकल सेवाओं को और अधिक बेहतर व सुदृढ़ किया जाएगा। ईएसआईसी जैसे प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित कर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीकी एवं गैर-तकनीकी दोनों स्तरों पर मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

आने वाले दिनों में ब्लॉक स्तर के अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पतालों में बड़े पैमाने पर व्यापक सुधार किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक फैसला: ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट से बदलेगी झारखंड की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था
स्वास्थ्य क्रांति की मजबूत नींव: 245 BPHU से झारखंड बनेगा देश का अग्रणी सार्वजनिक स्वास्थ्य मॉडल
गांव-गांव तक मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच: आदिवासी व दूरदराज क्षेत्रों को बड़ी सौगात.
झारखंड के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़, आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम उठाया है।

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (Block Public Health Unit – BPHU) की स्थापना और संचालन से झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र में व्यापक, संरचनात्मक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
BPHU को ब्लॉक स्तर पर एक विकेन्द्रीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सेवा वितरण मंच के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य क्लिनिकल सेवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। यह इकाई निगरानी (Surveillance), योजना निर्माण, आपातकालीन तैयारी और समन्वित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के लिए ब्लॉक स्तर की प्रमुख संस्थागत इकाई के रूप में कार्य करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—
“ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हमारा उद्देश्य है कि हर ब्लॉक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर जांच, सटीक डाटा और त्वरित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी बीमारी या महामारी से पहले ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। विशेष रूप से आदिवासी, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मेरी प्राथमिकता है कि झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली आधुनिक, संवेदनशील और जन-केंद्रित बने, और इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”
प्रत्येक BPHU में शामिल होंगे—

  • एक मौजूदा सेवा प्रदाय संस्थान (जैसे—सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/अनुमंडलीय अस्पताल/ब्लॉक PHC)
  • एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला (BPHL)
  • एक ब्लॉक हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) सेल
    BPHU की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक क्षेत्र की जनसंख्या के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं उन्नयन करना है, विशेषकर दूरस्थ, दुर्गम, आदिवासी एवं वंचित समुदायों पर विशेष फोकस के साथ। इससे ब्लॉक स्तर पर विकेन्द्रीकृत योजना, स्वास्थ्य जोखिमों की समय पर पहचान और प्रमाण-आधारित त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में यह पहल झारखंड में जमीनी स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थागत सुधार है। सेवा वितरण, जांच सुविधाओं, रोग निगरानी, डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों और बहु-क्षेत्रीय समन्वय को एकीकृत कर BPHU व्यवस्था बीमारियों की समय रहते पहचान, त्वरित महामारी नियंत्रण, बेहतर जवाबदेही और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करेगी।
    245 BPHU की बड़े पैमाने पर स्थापना
    प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) एवं 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य भर में 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स की स्थापना से झारखंड को एक मजबूत, लचीली, विकेन्द्रीकृत और जन-केंद्रित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की ठोस नींव प्राप्त होगी।
    यह पहल विशेष रूप से आदिवासी, दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
    मंत्री जी की मेहनत का दिख रहा परिणाम
    झारखंडवासियों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की इस पहल को लेकर भारी उत्साह है। उनकी दिन-रात की अथक मेहनत, प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, सशक्त एवं आधुनिक बन रही है।
    यह पहल न सिर्फ एक योजना है, बल्कि झारखंड के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *