नई दिल्ली(NEW DELHI): भारतीय रेलवे ने होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। जरूरत पड़ने पर यह संख्या 1,500 तक बढ़ सकती है। ये विशेष ट्रेनें मार्च में संचालित होंगी और प्रमुख गंतव्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी।
रेलवे जोन के अनुसार ट्रेनें
- पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर): 285 ट्रेनें
- पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर): 231 ट्रेनें
- मध्य रेलवे (सीआर): 209 ट्रेनें
- दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर): 160 ट्रेनें
- उत्तर रेलवे (एनआर): 108 ट्रेनें
- उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर): 71 ट्रेनें
- उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर): 66 ट्रेनें
- पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) और पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर): 62-62 ट्रेनें
- दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर): 47 ट्रेनें
- पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर): 43 ट्रेनें
- दक्षिण रेलवे (एसआर): 39 ट्रेनें
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर): 15 ट्रेनें
- कोंकण रेलवे (केआर): 9 ट्रेनें
- पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर): 2 ट्रेनें
पिछले वर्ष 2025 में होली के लिए कुल 1,144 विशेष ट्रेनें चलायी गई थीं। इस साल की योजना इससे कहीं अधिक व्यापक है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

