धनबाद(DHANBAD): सखी बहिनपा मैथिलानी समूह धनबाद इकाई द्वारा देवविहार स्थित कल्याणेश्वरी टावर फ्लैट नम्बर -10 में होली मिलन समारोह धुमधाम से मनाया गया।विदित हो कि मिथिला की परंपरा एवं संस्कृति ही मिथिलांचल वासियों के लिए विशिष्टता की पहचान है।
अपने पारंपरिक रीति -रिवाज के क्रम में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सखी बहिनपा धनबाद इकाई द्वारा रंगोत्सव मनाया गया।दीप प्रज्जवलन और गोसाउनि गीत (जय जय भैरवी असुर भयाउनि…..) संग कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात समूह की विभिन्न सखियों ने
अपने, पारंपरिक गीतों एवं नृत्यों से सभी का मन मोहा। इस संस्था का उद्देश्य है अपनी मातृभाषा मैथिली एवं अपनी संस्कृति का संरक्षण करना। समूह की सखियों ने बताया कि हमारी संस्था अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करती रहती है।आज इसी कड़ी में विद्यालयों में नए सत्र के प्रारंभ में सर्वेश्वरी आश्रम के बच्चों के लिए उनके पठन-पाठन में सहायक आवश्यक सामग्री (किताब कॉपी ,पैंसिल रबर कटर कलम औजार बांक्स)के साथ-साथ होली पर्व के लिए नए वस्त्र,मिठाई, जूस चिप्स खाने-पीने की सामग्री का वितरण कर उन बच्चों को गुलाल लगाकर होली भी मनाई।
मौके पर कार्यकर्ता सखियों के साथ समूह की अनेक सखियां मौजूद थी। सभी सखियों ने मिलकर समूह की संस्थापिका -आरती झा को होली की अनेकानेक बधाईयां के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया है कि उन्होने इतने मैथिलानियों को मंच प्रदान किया है।
इस अवसर पर सुनीता झा,विनीता चौधरी, रुबी खां, स्वाती झा प्रीति चौधरी, प्रीति ठाकुर , बेला झा,रीता चौधरी रीता मिश्रा,संगीता झा,रुपा झा, कल्पना झा, मधु सिन्हा,सीमा झा, पुनम झा,डेजी कश्यप नेहा झा, अनामिका झा,सुभद्रा झा एवं कंचन झा मौजूद थी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट