होली पर हेमंत सोरेन की आधी आबादी को बड़ी सौगात, रांची में तीन लाख से अधिक को मंईयां योजना के पैसे ट्रांसफर…

होली पर हेमंत सोरेन की आधी आबादी को बड़ी सौगात, रांची में तीन लाख से अधिक को मंईयां योजना के पैसे ट्रांसफर…

होली पर झारखंड की अबुआ सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को एक साथ तीन महीने की सम्मान राशि भेजी जा रही है. लाभुकों के खाते में 7500 रुपए भेजे जा रहे हैं.

रांची(RANCHI): झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने होली पर आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है. होली से पहले राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सम्मान राशि ट्रांसफर की जा रही है. लाभुकों के खाते में एक साथ तीन महीने की सम्मान राशि 7500 रुपए स्थानांतरित की जा रही है. हर महीने अब मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए दिए जा रहे हैं. शुरुआत में इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए महिलाओं को दिए जा रहे थे. इसके बाद इस योजना की राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी गयी.

3 लाख 08 हजार 280 लाभुकों के खाते में ट्रांसफर

रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3 लाख 08 हजार 280 (308280) लाभुकों के खाते में 7500 रुपए स्थानांतरित किए जा रहे हैं. डीबीटी के माध्यम से सभी लाभुकों के खाते में कुल 231 करोड़ 18 लाख 72 हजार 500 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं.

भेजे जा रहे हैं एक साथ तीन महीने के पैसे

रांची जिले के सभी लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की सम्मान राशि एक साथ स्थानांतरित की जा रही है. इनमें कुछ लाभुक ऐसी भी हैं जिनके आवेदन फरवरी माह में स्वीकृत हुए थे. होली पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. पर्व से पहले मिली सम्मान राशि से महिलाएं काफी खुश हैं.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *