सिंदरी(SINDRI): सिंदरी गौशाला ओ पी में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया । उक्त बैठक ओ पी प्रभारी
रवि कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और गरिमा बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। गुरुवार को होली को लेकर के शांति समिति का बैठक रखा गया था ।
प्रशासन के कड़े निर्देश: बैठक के दौरान ओ पी प्रभारी ने कहा कि
डी जे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा किसी भी प्रकार के जुलूस या सार्वजनिक कार्यक्रम में डी जे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उपकरण जब्त कर लिए जाएंगे।
शराब बंदी: क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। पुलिस की विशेष टीमें अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी करेंगी।
सुरक्षा कारणों और भीड़ को देखते हुए त्योहार के दौरान निर्धारित समय पर दुकानों को बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।
बैठक में उपस्थित ए एस आई वीरेंद्र यादव, ए एस आई लक्ष्मण और ए एस आई अजय राम ने सुरक्षा खाका तैयार किया। अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और उपद्रवियों पर ड्रोन या सीसीटीवी के जरिए भी नजर रखी जा सकती है।
थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे इन प्रतिबंधों का सम्मान करें। उन्होंने कहा, “नियम आपकी सुरक्षा और त्योहारों की पवित्रता बनाए रखने के लिए बनाए गए हैं। हम चाहते हैं कि हर नागरिक बिना किसी डर के शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाए।”
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन के इन फैसलों का समर्थन किया और जनता को जागरूक करने की बात कही।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

