होली त्योहार को लेकर सिंदरी थाना में शांति समिति का किया गया बैठक…

होली त्योहार को लेकर सिंदरी थाना में शांति समिति का किया गया बैठक…

सिन्दरी(SINDRI): 25 फरवरी बुधवार को सिन्दरी थाना परिसर में होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सिन्दरी थाना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिन्दरी थाना पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार ने की।

इस बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों को पढ़कर सुनाया ।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि होली खेलते समय अन्य
धर्मों की भावनाओं का सम्मान किया जाए और किसी भी प्रकार का जबरन रंग- गुलाल ना लगाया जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी भी तरह की अपवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की है , कि कहीं भी कोई अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल थाना को सूचित करें।

वहीं शांति समिति के सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि होली के दौरान यदि कहीं दुर्घटना, आपसी विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तुरंत थाना को दी जाएगी। बैठक के अंत में थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों के साथ होली की शुभकामनाएं साझा की, एक दूसरे को रंग -गुलाल लगाया और मिठाई वितरण किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से एस. आई. प्रभु दान कुजूर, एस. आई. विनोद टोप्पो, ए. एस. आई. मुकेश हेंब्रम, ए. एस. आई. महादेव बाउरी, ए. एस. आई. शैलेश कुमार, ए. एस. आई. राजीव तिवारी, हवलदार शंभू शरण, धनंजय कुमार, दिगम्बर बाउरी, निमाय मोदी एवं शांति समिति के सदस्यों में दिनेश सिंह, महेंद्र पांडेय, सुरेश प्रसाद,मनोज मिश्रा, अजय कुमार, विदेशी सिंह, रंजना शर्मा, सुषमा श्रीवास्तव,राघव तिवारी, ब्रजेश सिंह, प्रभात कुमार सिंह, गुरचरण सिंह, प्रशांत कुमार दुबे, दिलीप मिश्रा,जमाल उद्दीन ,शब्बीर आलम,पवन कुमार ,सपन सरकार,दीपक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *