होली और रमजान को लेकर चिरकुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक लिए गए कई निर्णय…

होली और रमजान को लेकर चिरकुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक लिए गए कई निर्णय…

धनबाद(NIRSA): चिरकुंडा थाना परिसर में होली और रमजान को लेकर शांति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने किया और संचालन माले नेता माणिक गोराई ने किया बैठक का मुख्य उद्देश्य इन दोनों त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाए। बैठक में सभी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
यहां बैठक के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की गई। बैठक में सभी लोगों से अपील की गई कि वे होली और रमजान के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखें। कानून व्यवस्था: पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। सामाजिक सौहार्द: बैठक में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। असामाजिक तत्वों पर नजर: पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही। डीजे पर प्रतिबंध: होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई। शराब पर रोक: शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से चिरकुंडा नगर परिषद के पदाधिकारी, डब्लू बाउरी,जयप्रकाश सिंह,बादल बाउरी,अजय सिंह,अरुण कुमार, सतु चटर्जी,मोईज खान,शेरू खान,जगरनाथ सिंह,कृष्णा सिंह,राज कुमार सिंह,अभिमन्यु कुमार,निशिकांत मिश्रा,कल्याण राय आदि लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *