होली और जुम्मे के नमाज को लेकर बंगाल मे चल रहे सियासी बवाल के बिच हिंदू मुस्लिमो ने खेली एक साथ होली…

होली और जुम्मे के नमाज को लेकर बंगाल मे चल रहे सियासी बवाल के बिच हिंदू मुस्लिमो ने खेली एक साथ होली…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल मे होली और जुम्मे के नमाज को लेकर चल रहे सियासी बवाल के बिच आसनसोल मे हिंदू मुलीमो ने एक साथ मिलकर होली खेली है, एक दूसरे को रंग और ग़ुलाल लगाकर आपसी भाईजारगी का परिचय भी दिया है, जिसे देखकर अब हर कोई उनपर गर्व कर रहा है, हम बताते चलें की होली के कुछ दिनों पहले से ही पुरे देश मे एक ही दिन यानि की शुक्रवार को होली और जुम्मे के नमाज को लेकर चर्चाओं का गर्म माहौल था..

यह बातें उठनी शुरू हो गई थी की जिस दिन शुक्रवार को जुम्मे का नमाज पढ़ा जाएगा ठीक उसी दिन होली भी ऐसे मे कहीं दोनों समुदाय के बिच किसी कारण वस कोई अनहोनी घटना या दुर्घटना ना हो जाए, जिसको लेकर हर राज्य की सरकारें अपनी ओर से राज्यों मे शांति बहाल बनाए रखने के लिये सभी समुदायों को लेकर हर थानो मे पीस मीटिंग करवाकर लोगों से अपील की की वह किसी भी गलत अफवाह पर ध्यान ना दें और ना ही कुछ ऐसी चीजें वायरल करें जिससे उनके इलाके की क़ानून वेवस्था गड़बड़ा जाए, साथ मे पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की चेतावनी भी दे रखी थी और सुरक्षा वेवस्था के मद्दे नजर चप्पे -चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई थी, जिसको लेकर राज्य के तमाम दलों के नेताओं के बिच सियासी जंग शुरू हो चुकी थी, जिस जंग के बिच नेता हिंदू और मुस्लिम के नाम पर अपनी राजनितिक रोटियां सेंक रहे थे..

इसी बिच आसनसोल के बहूचर्चित धार्मिक स्थान डिसर गड़ मजार इलाके मे हिंदू मुस्लिम एक साथ मिलकर जमकर होली खेलते हुए नजर आए, एक दूसरे को रंग और ग़ुलाल भी लगाते हुए नजर आए, दोनों समुदाय के लोग एक ही स्वर मे यह कहते नजर आए की वह बचपन से एक साथ खेले पले और बड़े भी हो गए पढ़ाई लिखाई हर चीज उन्होने साथ की, मुस्लिम के तयहारों मे हिंदू तो हिंदू के त्योहारों मे हिंदू शामिल हुए, एक दूसरे के घरों मे खाया पिया उनके सुख -दुख मे उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे, ऐसे मे होली हो या फिर हो कोई और त्योहार वह पहले साथ थे अब हैं और आगे भी रहेंगे, वह ना कभी बंटे थे और ना ही कभी बंटेंगे.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *