होली और जुमे को लेकर रांची SSP ने खुद संभाली कमान…

होली और जुमे को लेकर रांची SSP ने खुद संभाली कमान…

झारखंड(JHARKHAND): राजधानी रांची में शुक्रवार को कुछ लोग होली खेल रहे हैं। जबकि कुछ लोग शनिवार को भी होली मनाएंगे। दो दिन होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है। सभी चौक-चौराहाें पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रहे इसके लिए DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा लगातार शहर के अलग-अलग जगहाें पर घूम-घूम कर तैनात सुरक्षा बलों को निर्देश दे रहे हैं। साथ ही SSP QRT के साथ खुद सड़कों पर निकल कर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

घूम-घूम कर तैनात सुरक्षा बलों को दिए निर्देश
SSP ने बताया कि हर तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होली भाईचारे का पर्व है। वहीं रमजान का महीना चल रहा है। सभी लोग मिलजुल कर दोनों पर्व मना रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि रांची में दो दिनों 14 और 15 मार्च को होली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए लगातार दो दिनों तक राजधानी रांची में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 14 से 15 मार्च तक पुलिस सड़कों पर होली को लेकर अलर्ट है।

SSP ने बताया कि होली को लेकर रांची जिला बल के अलावा रैफ और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई है।

उन्हाेंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस का विशेष फोकस है। SSP ने आम लोगों से अपील की है कि वह किसी भी हाल में किसी भी विवादित या आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल ना करें, यह कानूनी रूप से गलत है। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी में दिखा सौहार्द और भाईचारा
राजधानी रांची में आपसी सौहार्द और भाईचारा का नजारा देखने को मिला। नमाज के बाद हिंदू भाइयों के साथ मुसलमानों ने होली खेली। इस मौके पर ADM लॉ एंड ऑर्डर और कोतवाली डीएसपी भी मौके पर मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *