हैवी ब्लास्टिंग से परेशान ग्रामीणों ने आऊटसोर्सिंग कंपनी के उत्पादन कार्य को किया ठप…

हैवी ब्लास्टिंग से परेशान ग्रामीणों ने आऊटसोर्सिंग कंपनी के उत्पादन कार्य को किया ठप…

झरिया(JHARIA): बरारी शराफतपुर के पास देवप्रभा कंपनी की देख रेख में संचालित सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग किए जाने के कारण स्थानीय मुहल्ले के घरों में दरारें पड़ने तथा धूलकण उड़ने से नाराज लोगों ने बुधवार को परियोजना का काम बंद करा दिया ।
परियोजना में काम बंद होने से ओबी हटाने का काम बाधित हो गई है।

मामले की जानकारी पाकर जोरापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होकर अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने को कहा ।

आउटसोर्सिंग परियोजना के जीएम एस साई रेड्डी ने कहा कि परियोजना में ब्लास्टिंग करने तथा विस्थापन कराने की जवाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन की है । कंपनी सिर्फ खनन कार्य करती है। आउटसोर्सिंग परियोजना प्रबंधन ग्रामीणों की छोटी मोटी समस्याओं का ही निराकरण करने को अधिकृत है। अधिकारियों की ओर से नागरिकों को संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने से गतिरोध बनी हुई है। फिलहाल मुहल्ले के पास आउटसोर्सिंग परियोजना में प्रबंधन ने मामले की नजाकत को देखते हुए खनन कार्य को बंद कर दिया गया है।

मौके पर भोला रैन, करका अंसारी,बुलेट राजा,भोलू अंसारी,शकील अंसारी, रादिया परवीन,रुकसाना बानो आदि मौजूद थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *