डीजीएमएस के नियम कानून तहत प्रबंधन करें ब्लास्टिंग नहीं तो होगी बस्ताकोला परियोजना पूरी तरह से बंद, रागिनी सिंह
झरिया(JHARIA): बस्तकोला अंतर्गत चांदमारी आठ नंबर बस्ती में रह रहे लोगों बीच नोटिस जारी करने सहित 13 सूत्री मांग को लेकर झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री रागिनी सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बस्ताकोला महाप्रबंधन से किया वार्ता, वार्ता गहमागहमी के बीच दो घंटे चली इस दौरान झरिया विधायक सह जश्रसं की महामंत्री रागिनी सिंह कड़े तेवर मे दिखी।
सिंह ने बस्ताकोला प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि बस्ती के लोगों को परेशान करना बंद करें।अन्यथा पूरे बस्ताकोला क्षेत्र के परियोजनाओं को बंद कर दिया जाएगा। वार्ता मे चांदमारी आठ नंबर बस्ती का मुद्दा छाया रहा।परियोजना में हो रहे हैवी ब्लास्टिंग जो कि DGMS रूल के आधार पर नहीं हो रहा है जो कि मनमाने ढंग से 100 मीटर के दायरे के अंदर बिना किसी शायरन एवं सारे नियम को ताक में रखकर से हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के घरों पत्थर गिर रहा है, घरों में दरार पड़ने लगा, घरो में कंपन होना ये आम हो गया है जिससे कि यहाँ के लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। इसपर बस्ताकोला महाप्रबंधक एके सिंहा ने कहा कि बस्ती एक छोर मे बलास्टिंग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा दरारों की भराई की जाएगी।विस्थापन मुद्दा पर कहा कि अभी यहां से किसी को नहीं हटाया जाएगा।अगर यहां से हटाने की योजना बनी तो बस्ती के सभी लोगों को एक साथ ही दूसरे जगह पर बसाया जाएगा।इसके अलावा चांदमारी क्षेत्र में 500 केवी का ट्रांसफार्मर व ओवरहेड बिजली तार का नवीनीकरण करने,नियमित पीटवाटर आपूर्ति के लिए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन व भेल को मरम्मत करने, राजापुर पासवान बस्ती के विस्थापितों को नया धौड़ा में बसाने सहित अन्य मांगों पर चर्चा हुई। जिसमें महाप्रबंधक ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।इस दौरान मुख्य रूप से संतोष सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, के डी पांडेय समेत जनता श्रमिक संघ व बीसीसीएल प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

