हेमंत सोरेन ने डॉ. बुद्धदेव महतो को अर्पित की श्रद्धांजलि, बड़ादाहा फार्म हाउस में आयोजित श्राद्धकर्म कार्यक्रम में हुए शामिल…

हेमंत सोरेन ने डॉ. बुद्धदेव महतो को अर्पित की श्रद्धांजलि, बड़ादाहा फार्म हाउस में आयोजित श्राद्धकर्म कार्यक्रम में हुए शामिल…

धनबाद(DHANBAD): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को धनबाद के सिंदरी स्थित बड़ादाहा फार्म हाउस में स्व. डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस भावपूर्ण अवसर पर वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो, सिंदरी के पूर्व विधायक फुलचांद मंडल, धनबाद नगर निगम चुनाव के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा नेता धरनीधर मंडल और शैलेन मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्राद्धकर्म के दौरान नेताओं और समाज के लोगों ने डॉ. बुद्धदेव महतो के समाज के प्रति योगदान और उनके कर्यो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। वहीं बजट सत्र के दौरान समय निकाल कर धनबाद श्राद्ध कर्म में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन को धनबाद जिला पुलिस बल के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। इसके बाद वो सीधे कार्यक्रम में शामिल होने फार्म हाउस पहुंचे। जहां स्व. डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर, उनके परिवाजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की। इसके बाद सीएम पुनः अपने विशेष यान पर सवार होकर वापस रांची के लिए रवाना हो गए।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *